फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मतदान पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, मतदाताओं को बांटे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटौला (मंडी)। न्यू लाइफ लाइन संस्था ने मतदान को लेकर एक ऐसा संदेश दिया है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। संस्था द्वारा सदर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिंडी के रूंझ मतदान केंद्र के बाहर एक स्टॉल लगाकर मतदान करने वाले युवाओं और बुजुर्गों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. आनंद कागरा ने बताया कि इस बार संस्था ने मतदान के अवसर पर कुछ अलग और सार्थक पहल करने की सोची। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इनमें 12 युवा और 38 बुजुर्ग शामिल रहे। वरिष्ठ नागरिक नंद लाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जीवन में कई बार मतदान किया है, लेकिन हर बार उन्हें केवल प्रत्याशियों के लोक-लुभावन वादों के अलावा कुछ विशेष अनुभव नहीं मिला।
विज्ञापन

संस्था को अनार, दाड़ू, अमरूद और बांस के ये 50 पौधे उप अरण्यपाल, मंडी, वासु डोगरा द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें