मंडी। जिले में एक एनएच समेत कुल 131 सड़कें बाधित रहीं। इसके अलावा 24 ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। इस तरह ग्रामीणों को आवाजाही, पेयजल और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को छुट्टी के चलते विभागीय कार्यों ने रफ्तार नहीं पकड़ी। ऐसे में प्रशासन की सुबह 10:00 बजे और शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट में सड़क और अन्य बहाली कार्यों में कोई बदलाव नजर नहीं आया।
एनएन 003 मंडी कोटली के बीच बनोग में ठप है जबकि धर्मपुर डिवीजन में 10, सराज में 81, मंडी दो में चार, थलौट में 20, करसोग में 10, जोगिंद्रनगर में एक, सुंदरनगर में दो, पधर में दो मार्ग बाधित चल रहे हैं। अकेले गोहर क्षेत्र में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। पेयजल योजनाओं की बात करें तो थुनाग में 17, सुंदरनगर में तीन, करसोग में 12, बग्गी में एक, मंडी में दो, धर्मपुर में तीन पेयजल योजनाएं बाधित चल रही हैं। संवाद