फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लुधियाना में तैनात सैनिक जोगिंद्रनगर में फैला रहा था नशे का नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर पुलिस को पिछले एक साल से थी तलाश
विज्ञापन

खुफिया सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने 48 घंटे तक रखी नजर
आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सेना मुख्यालय को भेजी : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पधर पुलिस की सीआईए टीम ने जिस आरोपी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, वह धर्मपुर का रहने वाला और भारतीय सेना में सैनिक है। आरोपी लुधियाना में तैनात है और पिछले करीब 18 महीनों से जोगिंद्रनगर क्षेत्र में नशे का नेटवर्क चला रहा था। जोगिंद्रनगर पुलिस को पिछले एक साल से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी छुट्टी के बहाने घर आता और सेना के उच्चाधिकारियों को गुमराह कर नशे की खेप लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। खुफिया सूचना के आधार पर सीआईए टीम के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और अन्य जवानों ने करीब 48 घंटे तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। लुधियाना से कार में मंडी की ओर आते समय पधर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी का सबसे सक्रिय नेटवर्क जोगिंद्रनगर क्षेत्र में था। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले पकड़े गए 11.85 ग्राम चिट्टे के मामले के तार भी आरोपी से जुड़े होने की आशंका है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सेना मुख्यालय को भेज दी गई है। इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें