फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौहारघाटी के बड़ी बजगाण के जवान का निधन

विज्ञापन
राइफलमैन ज्ञान चंद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के बड़ी बजगाण के 24 वर्षीय राइफलमैन ज्ञान चंद की तबीयत खराब होने से निधन हो गया। ज्ञान चंद 2018 में जैक राइफल में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन

वर्तमान में वह श्रीनगर में तैनात था। करीब एक माह पहले वह छुट्टी पर गांव आया था। चार अप्रैल को ड्यूटी पर लौटने वाले थे लेकिन 27 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस कारण उसे नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें कांगड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर एक अप्रैल को चंडीगढ़ के सेना अस्पताल ले जाया गया। छह अप्रैल दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। सात अप्रैल को पार्थिव देह गांव में पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक पूर्ण चंद, वामन देव ठाकुर आदि ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें