फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के धनोटू चौक से दबोचा उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी पुलिस के पीओ सेल की टीम बीते बुधवार को लंबे समय उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेम राज निवासी सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे धनोटू चौक से दबोचा। जानकारी के अनुसार आरोपी को सुंदरनगर स्थित एसडीजेएम कोर्ट नंबर-1 द्वारा कई मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। कोर्ट में पेश न होने के चलते उसे फरार घोषित किया गया था। मंडी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें