फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव सूत्रधारी ब्रह्मा की पूजा-अर्चना के साथ निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
किसान मेला पधर के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
पांच दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला पधर का आगाज
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. खुशाल चंद शर्मा ने फहराया मेला ध्वज

संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। पांच दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला पधर बुधवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ पुलिस उपमहानिदेशक एवं प्रधानाचार्य पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह डाॅ. खुशाल चंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जल शक्ति विभाग पधर के विश्राम गृह में पधारे देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की।
देव सूत्रधारी ब्रह्मा के सानिध्य में मेला मैदान तक देवी-देवताओं की जलेब निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेला मैदान पहुंचने पर मुख्य अतिथि ने मेला ध्वज फहराया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मेले के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस दौरान महिला मंडलों एवं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं तथा लोगों को एक साथ मिलने-जुलने का अवसर प्रदान करते हैं। देवी-देवताओं की परंपरा और संस्कृति हिमाचल की पहचान है तथा इनके बिना मेले अधूरे हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, ओवरस्पीड से बचे तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मेला कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार डा. भावना, बीडीओ विनय चौहान, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, प्रधानाचार्य ललित ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

किसान मेला पधर के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें