फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मकरीड़ी में फंदे से लटका मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। उपतहसील मकरीड़ी की ग्राम पंचायत पिपली में रविवार को एक व्यक्ति का शव उसके घर में फंदे से लटके हुए मिला है। मृतक की पहचान दिलेराम (40) निवासी लोअर पिपली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

दिलेराम शनिवार शाम को अपने घर में था। पत्नी बीमार होने के कारण एक बेटे के साथ अपने मायके चली गई थी। दिलेराम के साथ एक बेटा अभिजीत था। अभिजीत ने बताया कि सायं करीब 7:30 बजे उन्होंने पिता को भोजन करवाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सो गया। सुबह होने पर जब उनके पिता दिलेराम ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें शक हुआ। स्थानीय लोगों को बताने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में बस्सी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला तो दिलेराम फंदे से लटका हुआ पाया गया। दिलेराम के घुटनों में कुछ नीले रंग के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। यहां से शव नेरचौक मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें