फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वायरिंग करते समय करंट लगनेे से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत धर्मपुर के कलस्वाई गांव में बिजली की वायरिंग करते समय अचानक करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। मृतक की पहचान कलस्वाई गांव निवासी शशिपाल (43) पुत्र दिवंगत बलीराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शशिपाल कलस्वाई गांव में ही बिजली की वायरिंग कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक करंट लग गया। बाद में परिजन और गांववासी तुरंत धर्मपुर नागरिक अस्पताल ले गए। डाॅक्टरों ने यहां मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना धर्मपुर पुलिस थाना को दी गई।
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शशिपाल अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी, पुत्री और पुत्र को छोड़ गया है। बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है और बेटा पांचवीं में पढ़ रहा है। शशिपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था और घर का इकलौता बेटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें