फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी शहर के भ्यूली में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी के युवाओं और स्थानीय लोगों को जल्द ही भ्यूली में प्रस्तावित जिला पुस्तकालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 नवंबर को इस भवन का विधिवत शिलान्यास करेंगे। इस पुस्तकालय के निर्माण से वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय लोगों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में जिला पुस्तकालय एसपी कार्यालय भवन के धरातल पर संचालित हो रहा है। यहां युवाओं के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके अलावा पुस्तकालय के बाहर बैठने की व्यवस्था और लोगों के शोर-शराबे के कारण पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन पाता। पुस्तकालय में उचित फर्नीचर की सुविधा का भी अभाव है। ऐसे में अधिकांश युवा निजी पुस्तकालयों का रुख करने को मजबूर हैं, जहां उन्हें परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगा शुल्क चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन

भ्यूली में प्रस्तावित चार मंजिला जिला पुस्तकालय भवन में युवाओं के बैठने के लिए पर्याप्त जगह, बेहतर फर्नीचर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे युवाओं को शांत और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा तथा उन्हें निजी पुस्तकालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें