फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 27 दिसंबर को चौंतड़ा में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकरीड़ी में 25 को होगी लोगों की आंखों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा की ओर से 25 दिसंबर को मकरीड़ी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर के प्रायोजक जोगिंद्रनगर विकास मंच के संस्थापक केके सकलानी होंगे। वहीं, 27 दिसंबर को चौंतड़ा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रविवार को जोगिंद्रनगर विकास मंच के लडभड़ोल स्थित कार्यालय में अध्यक्ष कमांडेंट जेपी राणा (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रचार-प्रसार, पोस्टर लगाने और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जेपी राणा ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच, ऑपरेशन और चश्मों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मरीजों को मकरीड़ी से रोटरी अस्पताल मारंडा तक आने-जाने की सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। पंजीकरण 25 दिसंबर सुबह शुरू होगा, जबकि इच्छुक मरीज पहले भी अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। शिविर का पूरा खर्च केके सकलानी वहन करेंगे। जिला परिषद सदस्य राखी, बीडीसी उपाध्यक्ष सहित कई नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि भी समाजसेवा के उद्देश्य से मंच से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें