फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: श्रद्धा और भक्ति के साथ निकला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
मंडी में कबीर जयंती पर निकाले नगर ​कीर्तन में मौजूद संगत। संवाद
विज्ञापन
मंडी। सतगुरु कबीर जी के 628वें प्रकट दिवस के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह कबीर मंदिर टारना से ग्रंथ साहब की पदयात्रा के साथ हुई, जो कबीर मंदिर पुलघराट तक पहुंची। पुलघराट में निशान साहब की पूजा-अर्चना के बाद सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें विधायक अनिल शर्मा भी शामिल हुए और उन्होंने गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नगर कीर्तन महामृत्युजंय मंदिर होकर इंदिरा मार्केट, गांधी चौक, चौहाटा बाजार, समखेतर बाजार होकर पुलघराट पहुंचा। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने कबीर के भजन-कीर्तन करते हुए सत्य, प्रेम, समानता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कबीर मंदिर टारना के प्रधान रूप सिंह कौडल ने बताया कि यह पर्व इस वर्ष तीन दिनों तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें