फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भरनाल के नाला गहरा में दो मंजिला मकान में भड़की आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
सरकाघाट की भरनाल पंचायत के वार्ड नाला गहरा में जला मकान। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल गैस सिलिंडर बाहर निकाला
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे हादसे के दौरान घर में नहीं थी कोई सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भांबला (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत भरनाल के वार्ड नाला गहरा में वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डाल कर रसोई घर से गैस सिलिंडर बाहर निकाल कर ब्लास्ट होने से बचा लिया। आग की इस घटना से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं।
सुबह करीब नौ बजे मकान मालिक सुभाष पुत्र कर्म सिंह कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। पत्नी गोशाला में पशुओं को चारा डालने गई हुई थी। इस दौरान दो मंजिला मकान में आग लग गई। घर से धुंआ उठते देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए, लोग आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए घर के अंदर गैस सिलिंडर को तुरंत बाहर निकाल दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से घर के अंदर रखा सामान और छत जलकर राख हो गया। मकान मालिक सुभाष ने बताया कि इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पटवारी निशांत भाटिया ने बताया कि मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

2023 की आपदा में घर हुआ था क्षतिग्रस्त
सुभाष का घर साल 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। सरकार से मिली राशि से सुभाष ने दोबारा नए मकान का निर्माण किया है। अभी मकान का कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन सुभाष का परिवार जैसे तैसे इस मकान में रह रहा था। मकान का निर्माण कार्य शेष रह गया है। वीरवार को आग की घटना से मकान में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें