फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार पर रंगड़ों का हमला

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से घायल मां-बेटा। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मां- बेटे समेत तीन घायल, दस लोगों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों के हमलों का सिलसिला जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बल्ह जोली पंचायत के एक परिवार पर समारोह में जाते समय रंगड़ों ने हमला कर दिया, जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि अन्य 10 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। उपमंडल के डलाणा गलू गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय कुसमा देवी अपने 19 वर्षीय बेटे निखिल, 52 वर्षीय भाभी शीला तथा अन्य 10 लोगों के साथ जगेहड़ा गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। दोपहर बाद अचानक रंगड़ों ने पूरे समूह पर हमला कर दिया। इस हमले में कुसमा देवी, निखिल और शीला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने लोगों से रंगड़ों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर रंगड़ों के बड़े छत्ते बने हुए हैं, वहां प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें