फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 वाॅट तक के बिजली तार में लगी आग बुझाने में सक्षम यंत्र : कांशी राम

Sat, 27 Jul 2024 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। अब अग्निशमन के आधुनिक यंत्र बाजार में आ गए हैं जो 1000 वाॅट तक के बिजली तार में लगी आग को बुझाने में सक्षम हैं। इन्हें विद्युत उपकेंद्रों में उपयोग में लाया जा सकता है। यह बात अग्निशमन विभाग के प्रचार अधिकारी कांशी राम ने तकनीकी कर्मचारियों को आग लगने के कारणों और अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग करने की व्यावहारिक जानकारी देते हुए कही।
विज्ञापन




दरअसल, परिचालन विद्युत वृत्त बिलासपुर ने 33 केवी विद्युत उप-केंद्र करसोग में विद्युत सुरक्षा प्रबंधन पर त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें विद्युत बोर्ड के अधिकारियों सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी दी। इस अवसर पर परिचालन वृत्त बिलासपुर के लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।



विद्युत बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने तकनीकी रूप से विद्युत बचाव के बारे में कर्मचारियों में जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा के साथ साथ विद्युत उपभोक्ताओं को भी करंट से बचाव की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन




इस कार्यशाला में विद्युत मंडल करसोग के सहायक अभियंता विद्या सागर, सेरी बंगला उप-मंडल के सहायक अभियंता जगदीश हीरा, कनिष्ठ अभियंता ललित कुमार सहित बार्ड के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें