फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैंड-बाजे की धुन पर निकाली विघ्नहर्ता की शोभायात्रा

विज्ञापन
सुजानपुर शहर में गणेश उत्सव के समापन पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्य बाजार सुजानपुर में चल रहा गणेश उत्सव शुक्रवार को धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से शहर गूंज उठा। शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने ब्यास नदी में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर विघ्नहर्ता को नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन

सुजानपुर में इस बार दो स्थानों पर गणेश उत्सव आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर आकर्षक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। स्थापना के बाद से सुबह-शाम पूजा-अर्चना, महाआरती और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करते रहे। विसर्जन के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर आठ में स्थानीय निवासियों और आयोजन समिति की ओर से भंडारा लगाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में वार्ड के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने सहयोग किया। अंतिम दिन श्री हनुमान कमेटी के नेतृत्व में विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले भगवान गणेश की विशेष आरती की गई। इसके बाद निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए चले। भक्तों ने भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर आने की कामना की। शोभायात्रा के बाद व्यास नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें