फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव चिह्न हुए वितरित, अब 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
विज्ञापन

प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम चुनाव व्यय सीमा 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-12 पश्चिम कॉलोनी में उम्मीदवार मोनिका जोली ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक केवल एक महिला प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। अब नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों में कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, जिनमें 15 महिला तथा 16 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुधवार सायं 3 बजे के पश्चात निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि 8 मई को मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग निर्धारित की गई है। इसके उपरांत 11 मई को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें लाई जाएंगी तथा 13 मई को मशीनों की कमिशनिंग की जाएगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थानों पर उपस्थित रहकर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें। प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम चुनाव व्यय सीमा 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें