फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 26 परिवार नियोजन शिविर होंगे आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में 26 परिवार नियोजन शिविर होंगे आयोजित
विज्ञापन

मंडी। जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष 27 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर तक 26 परिवार नियोजन के शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर 27 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं और अंतिम शिविर 30 नवंबर को होगा। उन्होंने कहा कि 27 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट, 28 को पीएचसी थुनाग व 29 को सीएचसी जंजैहली में शिविरों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिला के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में पीएचसी छत्तरी में 30 को, सिविल अस्पताल करसोग में 31 को, पीएचसी रिवालसर में पांच नवंबर को, सीएचसी करसोग में फिर से 11 को, सीएचसी पधर में 12 को, पीएचसी थाची में 13 को, पीएचसी गाडागुसैणी में 14 को, पीएचसी बालीचौकी में 15 को, पीएचसी कटौला में 17 को, सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में 18 को, सीएचसी रत्ती में 19 को, सीएचसी लडभड़ोल में 20 को, पीएचसी बग्गी में 21 को, सीएचसी बगस्याड में 22 को, सीएचसी गोहर में 25 को, पीएचसी झुंगी में 26 को, पीएचसी जाच्छ व सीएचसी संधोल (दोपहर बाद) में 27 को, सीएचसी धर्मपुर, सिविल अस्पताल सरकाघाट व पीएचसी बरोट में 28 को, सीएचसी पधर में 29 को और सीएचसी बल्द्वाड़ा में शिविर 30 को परिवार नियोजन कैंप आयोजित किया जाएगा। इधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके भारद्वाज ने कहा कि इन शिविरों में जोनल अस्पताल के गायनी विशेषज्ञ डॉ. कपिल, डॉ. ममता व डॉ. विरेंद्र रहेंगे। इसके अलावा बिलासपुर के डॉ. अश्वनी शर्मा जिला के सरकाघाट, संधोल, बल्द्वाड़ा और धर्मपुर के शिविरों में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें