फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोस्ट खाद बनाने को 25 हजार किसान पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोस्ट खाद बनाने को 25 हजार किसान पंजीकृत
विज्ञापन

चौंतड़ा (मंडी)। विश्व खाद्य दिवस पर कृषि विभाग ने जिला स्तरीय खाद्य दिवस व किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के चौंतड़ा, द्रंग, सदर, बल्ह, सुंदरनगर, गोहर, सराज, गोपालपुर, धर्मपुर, करसोग खंडों के कृषि अधिकारियों व किसानों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विभाग के निदेशक डॉ. जेसी राणा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण अन्न व खाद्य पदार्थों की मांग दिनों बढ़ती जा रही है। जिससे पूरा करने के लिए वर्तमान में किसान वर्ग को जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श कृषि गांव योजना के तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक गांव को चयनित कर गांव में भू व जल संरक्षण की स्कीमों पर 10 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस कार्य में जिला मंडी में चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंडी में कंपोस्ट खाद तैयार करने के लिए 25 हजार किसानों ने विभाग के पास अपना पंजीकरण करवा है। जिले में चालू वर्ष में मक्की के बीज पर एक करोड़ 19 लाख अनुदान पर खर्च किया गया और 14 हजार मृदा कार्ड किसानों को नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 20 करोड़, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 86 करोड़, खेतों की सिंचाई के लिए जायका के तहत 321 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। समारोह में 96 किसानों और 15 समूहों को कृषि क्षेत्र में कार्य व बेहतर उत्पादन करने पर प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। जिसमें जिले के बेस्ट एग्रीकल्चर आर्गेनाइज्ड ग्रुप अवार्ड 2013-14 के तहत फार्मर इंटरेस्च ग्रुप समनोह (गोहर) को कृषि क्षेत्र, नैना देवी कृषक समूह भूसैर (बल्ह) को फसल विविधता में अन्न व सब्जी उत्पादन, नबाही माता एग्रीकल्चर समूह मतेहरी (गोपालपुर) को कृषि, जय श्रीराम कृषक समूह भंतराड (सुंदरनगर) को कृषि, देव खलाई कृषक समूह मेहंडी (करसोग) को कृषि क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए नवाजा गया और 20 हजार रुपये के चैक समूहों को वितरित किए गए। वेस्ट फार्मर अवार्ड 2013-14 के तहत 10 खंडों के 30 किसानों को 10-10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। इस मौके पर जिला कृषि उप निदेशक आरके कौंडल, आत्मा प्रोजेक्ट निदेशक विजय चौधरी, कृषि केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद, जिला कृषि अधिकारी बीडी शर्मा और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें