फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चे बांट बेटियों को बचाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्चे बांट बेटियों को बचाने की अपील की
विज्ञापन

मंडी। देश में लगातार घटती बेटियों की संख्या को लेकर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस साल भी बेटी बचाओ अभियान चलाया गया। जिसके चलते 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक प्रदेश के सैकड़ों मंदिरों में बेटियों को बचाने की अपील को लेकर कन्याभ्रूण हत्या के खिलाफ पर्चा बांटा गया। वहीं पर दशहरा पर्व के मौके पर आधुनिक रावण का दहन किया गया। जिसमें मंडी के पड्डल मैदान में समिति ने सामाजिक बुराइयों के रावण का दहन किया।
इसके अलावा करसोग के मैंहडी, बालीचौकी, चौंतड़ा, गोपालपुर के बल्द्वाड़ा, गोहर, धर्मपुर, सुंदरनगर के जवाहर पार्क, जंजैहली, द्रंग, बल्ह के भंगरोटू, सदर के कसाण, बंजार के जनौल गौशाला, सिरमौर, चंबा की टिकरी पंचायत तीसा में ये दहन किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों में 10 हजार पर्चे वितरित किए गए। हिमाचल विज्ञान समिति के राज्य सचिव भीम सिंह ने कहा कि देश में लगातार बेटियों की संख्या घटती जा रही है। वहीं प्रदेश में भी स्थिति अभी तक अच्छी नहीं है। बेटियों के साथ होने वाली असमानता, पितृ सत्तात्मक सोच, दहेज, महिला हिंसा, रूढ़िवाद, क्रियाकर्म, पराया धन, कन्या भ्रूण हत्या और वंशवाद को आधुनिक रावण के रूप में जलाकर समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सचिव ने कहा कि एक तरफ 9 दिनों में बेटियों की पूजा देवी के रूप में हो रही है। दूसरी ओर महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति धार्मिक सामाजिक, संगठनों व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को अपने प्रभाव क्षेत्र में इस बुराई को रोकने के लिए पूरे समाज को प्रेरित करना चाहिए। 15 अक्तूबर को विश्व ग्रामीण महिला दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें