फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

मंडी। मंडी के यू ब्लॉक में विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन के बाद आरएसएस के स्वयंसेवकों को बौद्धिक प्रदान करते हुए जिला प्रचार प्रमुख राजकमल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देशभक्त संगठन है तथा इसके कार्यकर्ता देश के निर्माण में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई की जीत है और इसी के तहत दशहरा को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। आरएसएस देशभक्त स्वयंसेवक पैदा करता है तथा जो भारत मां पर आंख उठाता है और क्रूर दृष्टि डालता है उसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। यू ब्लॉक से आरएसएस का पथ संचालन शुरू हुआ जो स्कूल बाजार, सेरी, चौहट्टा, मोती बाजार, समखेतर, बालकरूपी बाजार, भगवाहन मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस रोड, महामृत्युंजय रोड, पड्डल और कॉलेज रोड से होता हुआ पुन: यू ब्लॉक में पहुंचा। पथ संचालन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया तथा शस्त्र प्रदर्शन भी किया। शहर में ढोल नगाड़ों के बीच में निकला पथ संचालन के स्वयंसेवकों पर शहरवासियों ने पुष्प बरसाए तथा विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए समृद्ध, स्वच्छ, आर्थिक रूप से बलवान और शक्तिशाली देश की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें