सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की पंचायत सलवाणा में राजकीय माध्यमिक स्कूल मंझखेतर मेें शनिवार को मिड डे मिल रसोई में कुकर फटने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। कुकर इतनी जोर से फटा की रसोईघर की भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मिड डे मिल वर्कर और एक कर्मचारी घायल हो गया। सौभाग्य से जिस समय यह हादसा हुआ उस समय आसपास कोई बच्चा नहीं था अन्यथा यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था। इसके अलावा शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव भी थे। इस कारण पंचायत प्रधान रीता देवी के अलावा अधिकतर बच्चों के अभिभावक वहीं थे। पंचायत प्रधान रीता देवी ने बताया इस घटना में मिड डे मील कार्यकर्ता सोमा देवी तथा चपरासी सुषमा देवी घायल हुई हैं। मुख्य अध्यापक नरेश महाजन ने बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए डिस्पेंसरी लाया गया। लेकिन कर्मचारी न होने पर उनका उपचार जड़ोल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। कुकर फटने से रसोई घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य कर्मचारी न होने पर बीएमओ सुंदरनगर से शिकायत की जाएगी। बताया कि घटना से स्कूल में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रबंधन समिति ने प्रस्ताव पारित कर पंचायत प्रधान रीता देवी को सहायता के सौंपा है।
बसंत सिंह एसएमसी के प्रधान
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय माध्यमिक स्कूल मंझखेतर में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव में बसंत सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। नरेश महाजन पदेन सचिव और सिद्धूराम, पवना, सत्या देवी तथा सोना कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।