फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने कीटनाशक निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर(मंडी)। ज्युणी घाटी की धिश्ती पंचायत के धिश्ती गांव में एक विवाहिता ने गलती से घर में रखा कीटनाशक को निगल लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हंसा देवी पत्नी हेम सिंह निवासी धिश्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सायं करीब पांच बजे हंसा देवी ने अचानक घर में पड़ी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। घटना के समय हंसा की सास घर में मौजूद थी। जहर निगलने के कुछ ही देर बार उसका पति भी घर पहुंच गया था। घर वालों ने तुरंत हंसा देवी को सीएचसी गोहर पहुंचाना चाहा। मगर गणेश चौक के पास पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। सीएचसी गोहर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी आरएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। धिश्ती पंचायत के प्रधान मुरारी लाल राणा ने बताया कि मृतका का एक बेटा और एक बेटी हैं। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। किसी ने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है। बहरहाल क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें