फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन नहीं चलेंगे मंडी में ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मांगें पूरी न होने से खफा टैक्सी और ऑटो रिक्शा यूनियन ने नौ तथा दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। यह फैसला शनिवार को देवभूमि टैक्सी आपरेटर यूनियन और ऑटो रिक्शा यूनियन की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में टैक्सी और ऑटो चालकों की मांगों तथा समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता देव भूमि टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रधान पवन कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करवाया गया। लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इससे ऑटो एवं टैक्सी चालकों में भारी रोष है। दोनों यूनियनें अपनी मांगों को लेकर भामसं के साथ मिलकर नौ दिसंबर को मंडी शहर में विशाल रैली निकालेंगे। इसके बाद शाम तीन बजे से क्रमिक भूख हड़ताल की भी शुरुआत होगी। निर्णय लिया गया कि 9 और 10 दिसंबर को शहर में न कोई टैक्सी और न ही ऑटो चालक अपनी सेवा देगा। यूनियन ने सभी टैक्सी एवं ऑटो चालकों से आग्रह किया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए निर्धारित तिथियाें को अपने वाहन न चलाएं। इस अवसर पर यूनियन उप प्रधान देविंद्र गुलेरिया, सचिव जीत सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल, प्रेस सचिव प्रवीन शर्मा, लतेश कुमार, ओम प्रकाश, पवन कुमर, बलवीर और राजकुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें