फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड पे न देने पर कर्मचारी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा विभाग मेें कार्यरत प्रयोगशाला कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी पर रोष जताया है। संघ ने प्रयोगशाला कर्मचारियों की मांगाें को पूरा करने की मुख्यमंत्री और शिक्षा निदेशक से मांग की है। चेताया कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो संघ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रयोगशाला कर्मचारियाें का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगाें को लेकर मुख्यमंत्री से सचिवालय में भी मिला था। प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम का कहना है कि विभाग में लगभग सभी श्रेणियाें को ग्रेड पे और अन्य वित्तीय लाभ दिए हैं। लेकिन प्रयोगशाला कर्मचारियों को ही इन लाभों से वंचित रखा है। प्रयोगशाला कर्मचारी 10300-34800 पे बैंड और ग्रेड पे 3200 रुपये देने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रेड पे देने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि एसएलए पदोन्नति शीघ्र की जाए। कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। संघ जल्द मांगाें को लेकर एक बार मुख्यमंत्री से मिलेगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें