फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्तिकरण और तबादलों पर भड़के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापकों के बार-बार तबादलों पर रोष व्यक्त किया है। संघ की बैठक में इस मुद्दे को खूब उछाला गया। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह भारद्वाज ने बैठक की अध्यक्षता की। मीटिंग में वाम देव शर्मा, चेत सिंह ठाकुर, पवन भारद्वाज, श्याम लाल, दीप्ति शर्मा, दलीप चौहान, कुंता ठाकुर, मंजु भारद्वाज आदि शिक्षक नेताओं ने भाग लिया। इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापकों के स्थानांतरण एक दो माह में दो-दो बार हो रहे हैं। सरकार की ओर से स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद स्थानांतरण के आदेश आ रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की है कि स्थानांतरण तुरंत बंद कर दिए जाएं। संघ ने युक्तिकरण का भी विरोध किया है। संघ ने मांग की है कि 31-12-2013 की छात्र संख्या के आधार पर अप्रैल 2014 में युक्तिकरण किया जाए। पीटीएफ ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में दी जा रही कम राशि का विरोध किया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की है कि वर्ष 2014-15 के लिए खंड स्तर पर एक लाख स्वीकृत किए जाएं। अन्यथा इन प्रतियोगिताओं को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें