फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के अप्पर समखेतर में खत्री सभा के साथ लगती सहेली टेलर्स की दुकान में शुक्रवार तड़के तकरीबन साढ़े पांच बजे अचानक आग भड़क गई। इससे दुकान में सिलने के लिए रखे लोगों के कपड़े, सिलाई मशीनें और अन्य सामग्री राख हो गई। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब पौने छह बजे पड़ोसी सुभाष मल्होत्रा ने दुकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग के मंडी कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम लीडिंग फायरमैन दुगले राम की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में दुकान में रखी ढाई लाख की संपत्ति के जलकर स्वाह होने का आकलन दमकल विभाग ने लगाया है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। लीडिंग फायरमैन दुगले राम ने बताया कि आग से आसपास की इमारतों को बचा लिया गया है, लेकिन आग भड़कने के कारण दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया है। आग इस कद्र भड़की हुई थी कि तेज लपटों से निकटवर्ती घरों और दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो आगजनी की इस घटना में कहीं अधिक नुकसान हो सकता था। प्रशासन की ओर से पटवारी तथा तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रभावित टेलर को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

आगजनी में जला सामान
दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहेली टेलर्स की दुकान में लगी आग में सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें पांच सिलाई मशीनों की कीमत 50 हजार है, जबकि अन्य चार मशीने 20-20 हजार की हैं। दुकान में सिलने के लिए रखे 150 सूटों की एक लाख रुपये कीमत आंकी गई है। कुल ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें