पांगणा (मंडी)। परलोग क्षेत्र में मूकबधिर युवती के साथ दुराचार का आरोपी एक सप्ताह बीत जाने पर भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। मूकबधिर युवती के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। करसोग पुलिस ने युवती की शिकायत पर रविवार को भी आरोपी के घर में दबिश दी, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस दल पिछले एक सप्ताह से आरोपी डोला राम की धरपकड़ में पसीना बहा रही है। अभी तक कोई भी पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के पुलिस के प्रयास जारी हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए विभाग के गुप्तचरों की भी मदद ली जा रही है।