मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी का सीबीएसई परीक्षा जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। सोमवार को घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम विज्ञान वर्ग में 92 प्रतिशत अंक लेकर रूपम चौपड़ा ने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। 91.6 प्रतिशत अंक के साथ मोदिता बहल द्वितीय, राधिका वैद्य तृतीय 90.8 प्रतिशत तथा 90.4 प्रतिशत अंक लेकर भूपेश, निशा सिपहिया और शिल्पा ठाकुर चतुर्थ स्थान पर रहे हैं।
वाणिज्य वर्ग में स्कूल के पिछले आठ साल का रिकार्ड तोड़ कर अर्चिता अहुजा ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 94.4 प्रतिशत के साथ रोहिणी द्वितीय तथा 93.4 प्रतिशत अंक लेकर ईशिता तृतीय स्थान पर रही है। स्कूल प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशतता 98.41 तथा वाणिज्य में शत प्रतिशत रहा है। गुणात्मक निष्पादन सूची में अंग्रेजी में प्रतिशत 80.64, भौतिक विज्ञान 70.63, रसायन विज्ञान 68.71, गणित 56.52, जीव विज्ञान 78.72, सूचना प्रौद्योगिकी 87.59, शारीरिक शिक्षा 83.70, बिजनेस स्ट्डीज 62.43, लेखा 65.17 तथा अर्थशास्त्र का 55.9 प्रतिशत है। स्कूली छात्र-छात्राओं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने समस्त विद्यार्थियों सहित अभिभावकों तथा शिक्षकाें को बधाई दी है। साथ ही इस खुशी में 31 मई को स्कूल में अवकाश घोषित किया है।