फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरला/पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी मार्ग पर रात आठ बजे के करीब एक मारुति कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार युवती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। घायल को नजदीक के पधर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि तीनों मृतक और घायल कांगड़ा जिले के पालमपुर के आईमा गांव के रहने वाले हैं। वे पालमपुर से मंडी की ओर आ रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अंधेरा होने के कारण राहत कार्यों में परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8.00 बजे मंडी की ओर जा रही मारुति कार एचपी 37 ए-2142 हाईवे पर उरला के पास कसैणी मोड़ पर अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पालमपुर के आईमा निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 वर्षीय सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीडीसी सदस्य मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे में गाड़ी के परखचे उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया गया। इस दौरान पुलिस को भी जानकारी दी गई।
वहीं पधर थाने के एचएचओ रत्न चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, घायल भी बयान दर्ज करवाने में असमर्थ है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें