मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में मंगलवार से दसवीं चमन लाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें विभिन्न क्षेत्राें से टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन प्रतियोगिता के दो मुकाबले आयोजित किए गए। ओपनिंग मैच अलग स्पोर्ट्स क्लब तथा पधियुं एकादश के बीच खेला गया। इसमें अलग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अलग ने निर्धारित 12 ओवरों के खेल में पांच विकेट के नुकसान पर शानदार 130 रन बनाए। दीपक 54, ओम प्रकाश ने 35 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पधियुं एकादश की टीम 11.3 ओवराें में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें प्रवीण 22, पवन ने 17 रनों का सहयोग दिया। अलग स्पोर्ट्स क्लब ने 35 रनों से मुकाबला जीता। दूसरे मैच में एचएस क्रिकेट क्लब ने रोपा एकादश को शिकस्त दी। टास जीतकर रोपा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवराें में विरोधी टीम के आगे 98 रनाें की सम्मानजनक चुनौती रखी। इसे एचएस क्रिकेट क्लब ने दो विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। राकू ने शानदार 47 तथा राजीव ने 19 रनाें का योगदान दिया।