फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं को लेकर किसान सभा की बैठक कनैड में आयोजित की गई। इसमें चौक, कनैड और भौर पंचायतों के करीब एक सौ किसानों और दुकानदारों ने भाग लिया। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष परस राम ने कहा कि फोरलेन के निर्माण से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सड़क का निर्माण होनेे से लोगों के रास्ते बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नौणी बिलासपुर से नैरचौक-नागचला तक 52 किलोमीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें से 40 किलोमीटर के दायरे में 45 मीटर चौड़ाई का अधिग्रहण किया जा रहा है। जबकि 12 किलोमीटर में पुरानी सड़क पर ही फोरलेन बनाया जा रहा है। इसमें 24 से 30 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। नौलखा से डडौर करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर फोरलेन से हजारों लोगों का रहन सहन प्रभावित होगा। सड़क की चौड़ाई लोगों के घरों तक पहुंच जाएगी। प्रभावितों का कहना है कि जहां 40 किलोमीटर के लिए नई भूमि अधिग्रहीत की जा रही है उसी के अनुरूप नौलखा से डडौर तक भी 45 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाए। समस्या के निवारण के लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें जोगिंद्र वालिया प्रधान, गुरिया राम नायम सचिव, नारायण चौधरी, दया राम, दयाल, रमेश, निधि सिंह, चेतराम, जगदीश, पीरू राम, अमित, विजय, भूप सिंह, नरेश, कासिम, तेज सिंह, बेलीराम और प्यार सिंह को सदस्य बनाया गया। उक्त कमेटी शीघ्र ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के निदेशक से मिल कर समस्या पर विचार विमर्श के पश्चात समाधान करवाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें