संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में बीएड प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रथम और दूसरे चरण की काउंसलिंग में अब तक 937 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें नॉन मेडिकल स्ट्रीम की 121, मेडिकल की 110 और आर्ट्स एवं कॉमर्स स्ट्रीम की 706 सीटें शामिल हैं। एसपीयू के अधीन 13 बीएड कॉलेजों में तीनों स्ट्रीम की कुल 1450 सीटें हैं। इनमें से 10 प्रतिशत सीटें कॉलेज प्रबंधन कोटे से भरी जानी हैं। इस लिहाज से करीब 350 सीटें अभी रिक्त हैं।
रिक्त सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन स्पॉट राउंड आयोजित कर सकता है। ऐसे में आगामी दिनों में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ और सीटें भरने की संभावना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में करीब 200 सीटें भरी गई हैं।
.............