फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में 31 दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दो दिवसीय 11वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 लड़के और लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसका शुभारंभ आजीवन सदस्य एवं थाची वैली ऑफ गॉड ऑनलाइन संस्था के संस्थापक दिनेश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के 31 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 5 राउंड होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन 2 राउंड खेले गए। गर्ल्स वर्ग में मानिक, प्रिया और सैजल 2-2 अंक के साथ आगे चल रही हैं। छात्र वर्ग में चिन्मय, कनिष्क, सुशांत, अमनदीप और निशांत 2-2 अंक के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पहले दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 29 जून से 7 जुलाई तक केरल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर संजीव पराशर सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें