पधर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज क्षेत्र की थरजून पंचायत के केलोधार में वनरक्षक हरीश की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हरीश की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या की गई है। इस पर सीएम ने पुलिस को उचित जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते रोज सुनीता देवी ने परिजनों सहित मामले को पुलिस अधीक्षक मंडी के समक्ष उठाया है। तत्काल प्रभाव से मामले की उच्च स्तरीय जांच करने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं।