फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों के बाद भी विकास के लिए साढ़े तीन साल : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल की तलकेहड़ पंचायत के सतैन गांव में भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना में दुश्मन के घर में घुसकर उसे मारती है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद भी प्रदेश सरकार के पास विकासात्मक कार्यों के लिए साढ़े तीन साल का समय बाकी है। इससे पहले उनका मंच तक पहुंचते हुए कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। उधर पैर में चोट के चलते उन्हें जिला महामंत्री पंकज जंवाल मंच तक स्कूटी पर लाए। इस अवसर पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, कर्नल शाही, रीमा राणा, इंदू राणा, प्रियंका शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा महासचिव रीता ठाकुर, बुहला भडयाड़ा की प्रधान आशा ठाकुर, मनू शर्मा, अरुण बरठा, शक्ति राणा, विधायक प्रकाश राणा के प्रवक्ता अजय बाबा, राजीव सूद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें