मंडी। छोटी काशी मंडी में बुुधवार 20 मार्च को प्राचीन परंपरा के अनुसार होली का पर्व मनाया जाएगा। प्राचीन परंपरा के अनुुसार राज देवता माधोराय की जलेब पूरी शान के साथ निकलेगी और हजारों लोग इसके साक्षी बनेंगे। छोटी काशी के रूप में विख्यात प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में रंगोत्सव का नजारा कुछ अलग ही नजर आता है। इसी के चलते मंडी शहर में होली के गुलाल की जमकर खरीदारी हो रही है। मंडी शहर में होली का पर्व एक दिन पूर्व बहुत ही शांत और साधारण तरीके से मनाया जाता है। चौहटा बाजार, सेरी बाजार, भूतनाथ गली, चंद्रलोक गली और इंदिरा मार्केट में होली के रंग के लिए बाजार सजा हुआ है। होली के रंग बेच रहे राहुल, कमलू, बिट्टू, पवन कुमार ने बताया कि होली के रंग 20 रुपये में 100 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। इसके साथ ही पिचकारी 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की है। होली के दिन ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूरे शहर के लोग डीजे की धुनों पर भी जमकर मस्ती करते हैं। इसके साथ मंदिरों में महिलाओं और पुरुषों की टोलियां भजन-कीर्तन भी करती हैं।
राज देवता माधोराय के पुजारी हर्ष शर्मा ने बताया कि होली के दिन दो बजे माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात शहर में माधोराय की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह समखेतर से होते हुए बाबा भूतनाथ मंदिर से सीधे माधोराय मंदिर पहुंचती है।
000