फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि: बूंदाबांदी के बीच चौहाटा में सजा देव समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा भूतनाथ से अनुमति देकर देवालयों में लौटे देवी-देवता
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के बीच चौहाटा में सजा देव समागम, शिवरात्रि पर्व के समापन पर जातर में उमड़ा जन सैलाब
सुबह आठ से डेढ़ बजे तक देवी-दवेता रहे चौहटा में विराजमान
देवताओं ने शेष देकर दिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, विदाई पर भावुक हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शिवरात्रि मेले के समापन पर सोमवार को बूंदाबांदी के बीच छोटी काशी मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ के प्रांगण से चौहाटा में देव समागम सजा। सुबह आठ से डेढ़ बजे तक देवी दवेताओं ने चौहटा में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
आस्था के महाकुंभ चौहाटा जातर में इतनी भीड़ उमड़ी कि तिल धरने की जगह नहीं बची। सुबह से लेकर दोपहर तक नाचते गाते देवता दवलुओं संग चौहाटा पहुंचते रहे और बाबा भूतनाथ से लौटने की मंजूरी लेकर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी और मखमली कपड़ों से सजे देवरथ सहज की दिल को मोह रहे थे। हर कोई इन पलों को कैमरों में संजो लेना चाहता था। अब एक वर्ष बाद यह नजारा देखने को मिलेगा। देव दर्शन के साथ ही लोग विदाई लेते देवी-देवताओं का गवाह भी बने। विदाई के इन पलों मेें देव और मानस की रिश्तों की पराकाष्ठा भी चरम पर नजर आई। हजारों लोग देवताओं की विदाई से भावुक नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें