फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक से हाथापाई के बाद चंडीगढ़ के सैलानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पंडोह के पास सैलानियों और वाहन मैकेनिक के बीच वाहन के टायर में हवा भरने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान हाथापाई भी हो गई। मामला शांत हुआ तो सैलानी वाहन में बैठकर बगलामुखी मंदिर के लिए रवाना हो गए। कुछ ही दूरी पर कार सवार एक सैलानी की तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। सैलानी की पहचान चंद्रमोहन अरोड़ा निवासी मोहाली, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मंडी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, परिजनों ने मोटर मैकेनिक और एक अन्य पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस आरोपी मोटर मैकेनिक समेत एक अन्य से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

...
इसलिए हुआ झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि झगड़े की वजह काफी मामूली रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में मोहाली के पांच लोग सवार थे। ये बगलामुखी मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। गाड़ी के एक टायर में हवा कम होने पर वे मोटर मैकेनिक की दुकान पर रुके। इस दौरान हवा जल्द भरवाने को लेकर मैकेनिक से विवाद हुआ। हालांकि सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
...
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरदेव चंद, एसपी मंडी
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें