फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़सर- गुलेला सड़क की हालत खराब, पड़ गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। बरसात से खस्ताहाल हुई हड़सर-गुलेला सड़क का अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। इसके चलते इस मार्ग पर सफर खतरों से खाली नहीं है। कई स्थानों पर बरसात में गिरे डंगे अब तक नहीं लगाए गए हैं। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं। ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान लेख राज, वार्ड पंच अशोक शर्मा, डुमनु राम, मस्त राम, रूप लाल, सोमदत्त, कर्म सिंह, भागी रथ, चुनीलाल, खूब राम, चमन लाल, सोमन, लाल सिंह, गुलाब सिंह, बख्शी राम, जीत राम, दिला राम, मर्चु राम, रघु राम, गोरख राम आदि का कहना है कि खराब सड़क के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पत्तल जान के पास तीन माह पहले लगाए गए डंगों की फीलिंग तक नहीं की गई है। इससे सड़क के साथ गहरी खाई भी बन गई है। गुलेला बावड़ी के पास बरसात में डंगा धंसने के कारण पिछले छह माह से बड़ी गाड़ी जाना बंद हो गई है। कफर नाले के पास पिछले चार महीने से पहाड़ी दरकी हुई है, परंतु आज दिन तक विभाग उस मलबे को नहीं उठा पाया। लोगों ने विभाग से सड़क को तुरंत ठीक करने की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल ने कहा कि बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता को मौके पर भेज कर जल्द ही सड़क की स्थिति को सुधारने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

000
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें