फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में पशु बिक्री पर टैक्स समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में लावारिस पशु छोड़ने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। वहीं इस बार पशु बिक्री पर टैक्स नहीं लगेगा। इससे पहले यह खरीद का तीन प्रतिशत होता था। टैक्स समाप्त करने के बाद अब पशु मंडी पर अधिक कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई अपने नकारा पशु यहां पर न छोड़ सकें। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति लावारिस पशु छोड़ता है तो उसकी पहचान के साथ उसके खिलाफ मेला कमेटी की ओर से कड़ी कार्रवाई में अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा मेले में पशु लाने वालों को अपने पहचान के दस्तावेज साथ लाने होंगे। दस्तावेज न होने की स्थिति में मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा। दस्तावेज चेक पोस्ट में तैनात अधिकारियों को दिखाने होंगे। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पुलिस कर्मी, मेला अधिकारी एवं स्वयंसेवी तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वार पर पशु व्यापारियों को गाड़ी नंबर, लाइसेंस, पशुओं की संख्या के बारे में जांच की जाएगी। इसके अलावा पशुओं के साथ मालिक का फोटो और सीसीटीवी रिकार्र्डिंग की जाएगी। इसकी पुष्टि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राहुल चौहान ने की है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि वह मेले के दौरान लावारिस पशु छोड़ने वालों पर नजर रखने के साथ इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें।
विज्ञापन


चेक पोस्ट का होगा प्रावधान
मेला स्थल के चारों ओर चेक पोस्ट बनाने का प्रावधान किया जाएगा। इनमें टैक्सी स्टैंड भोजपुरा, नजदीक डीएवी पब्लिक स्कूल, विनायक रोड, नजदीक महामाया मैरिज पैलेस और चामुंडा शामिल हैं। इन चेक पोस्टों पर पशुओं का पंजीकरण किया जाएगा। चेक पोस्टों में एक-एक सीसीटीवी लगाया जाएगा। जिसके द्वारा पशुओं की ई-टैगिंग की जाएगी। इसमें पशु मालिक का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं को छोड़ देता है तो इसके माध्यम से उस पशु मालिक का पता लग जाएगा।

यहां बनेंगे पशुओं के लिए पांच सेक्टर
विभिन्न राज्यों के पशुओं के लिए नगौण खड्ड में पांच सेक्टर बनाए जा रहे हैं। जहां हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से जो अपने वाहन मेले में लेकर आएंगे उन्हें चेक पोस्ट पर पर्ची कटवानी पड़ेगी। इसके लिए नगौण खड्ड को पांच सेक्टरों में विभाजित किया जा रहा है। व्यापारियों को जिस सेक्टर में अपने पशुओं को उतारना है, उसके बारे में उसे चेक पोस्ट पर ही बता दिया जाएगा। पशुओं को गंतव्य पर पहुंचाने के लिए पांचों पोस्टों पर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, जो व्यापारियों को उनके स्थान पर पहुंचने में सहायता करेंगे। वहीं जय देवी, कनैड, जड़ोल, सलापड़, दियारगी में खुफिया गश्त दल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


मेला स्थल की बिक्री से एक करोड़ की आमदन
सुंदरनगर (मंडी)।
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले और देवता मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22-28 मार्च तक मनाये जाने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ और 21 से 25 मार्च तक होने वाले देवता मेले के लिए हर साल की तरह इस बार भी जवाहर पार्क में हॉट-बाट सजेगी। जिसके लिए खुली बोली के माध्यम से मेला मैदान को एक करोड़ एक लाख 50 हजार में निजी पार्टियों को आवंटित कर दिया है। राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि मेला स्थल जवाहर पार्क में 270 दुकानों का स्थान 70 लाख 15 हजार रुपये में, डोम 25 लाख 10 हजार रुपये और झूला का स्थान 6 लाख 25 हजार रुपये में आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें