फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से गिरकर 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की परसदा हवानी पंचायत के दम सैहड़ा गांव में एक 44 वर्षीय व्यक्ति प्रताप सिंह पुत्र महंतु राम की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह सुबह अपने घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर अपने पशुओं के लिए चारा काट रहा था और एकाएक अचानक उसका पैर फिसल गया और करीब 250 मीटर सीधी ढांक से सिर के बल गिर गया। जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं और वह बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश हो गया। उसे गिरता देख सामने सड़क पर जा रहे लोगों ने शोर मचाया और प्रताप सिंह को लेकर सड़क तक लाए और निजी वाहन में लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले आए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी तथा शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें