फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीरीज में भारत ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। स्कूल स्पोर्ट्स नेशनल सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में इंडो नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स सीरीज में गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया है। नेपाल में आयोजित स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर और सीनियर वर्ग की दो टीमों ने भाग लिया। इसमें सीनियर वर्ग की टीम ने बेेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सोना जीता है। भारत की ओर से खेलने वाली सीनियर वर्ग की टीम में हिमाचल प्रदेश के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में नेपाल को 38-18 से करारी टक्कर देकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। हिमाचल स्कूल नेशनल गेम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनीश ग्रेवाल ने बताया कि नेपाल और भारत मेें 10 से 15 दिसंबर तक इंडो नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स सीरीज का आयोजन हुआ है। इसमें भारत की सीनियर वर्ग की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता मे देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। टीम में हमीरपुर के विशाल पटियाल और आकाशदीप, मंडी से शुभम बन्याल, अक्षय कुमार, भूपेंद्र पाल ठाकुर तथा कांगड़ा के पदम ढटवाल का चयन इस टीम के लिए हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें