फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय मंडी बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
मंडी। केंद्रीय विद्यालय खलियार मंडी में एक दिवसीय न्यूनतम सांझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंडी कलस्टर के तीन केंद्रीय विद्यालयों मंडी, सैंज और घुमारवीं के 175 प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया। न्यूनतम सांझा कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर अंग्रेजी भाषा में कविता पाठ, हिंदी कविता पाठ, समूहगान, समूह नृत्य, नाटक, नारा लेखन के साथ-साथ जलेबी दौड़, थ्री लेग रेस, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय मंडी, केंद्रीय विद्यालय सैंज, केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्र वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में केवि सैंज विजेता और केवि घुमारवीं उपविजेता बना। तीसरी कक्षा की 50 मीटर दौड़ में सौर्य प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, चौथी कक्षा में अभय प्रथम, आदित्य द्वितीय और सौर्य तृतीय स्थान पर रहा। पांचवीं कक्षा में वंश प्रथम, आदित्य द्वितीय तथा अभिन्न तृतीय स्थान पर रहा। चम्मच दौड़ में प्रत्युष प्रथम, कौशत्व द्वितीय, थ्री लेग रेस चौथी कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि घुमारवीं द्वितीय और केवी सैंज तृतीय स्थान पर रहा। पांचवीं कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय, केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बैलून रेस तीसरी कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय, चतुर्थ कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय और केवि सैंज तृतीय, पांचवीं कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय, केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा।

जलेबी रेस में केवि मंडी प्रथम और केवि सैंज द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में केवि सैंज विजेता, केवि मंडी उपविजेता रहा। चम्मच दौड़ में तनिशा प्रथम, भूमिका द्वितीय स्थान, बैलून रेस तीसरी कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय, चतुर्थ कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि घुमारवीं द्वितीय और केवि सैंज तृतीय, पांचवीं कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि घुमारवी द्वितीय और केवि घुमारवी तृतीय स्थान पर रहा। जलेबी रेस में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय स्थान पर रहा।

हिंदी नारा लेखन में केवि घुमारवीं ने मारी बाजी
अंग्रेजी कविता तीसरी कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय, चतुर्थ कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा। पांचवीं कक्षा से केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी कविता पाठ तीसरी कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय स्थान पर रहा। चौथी कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा। पांचवीं कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा। अंग्रेजी नारा लेखन तीसरी में केवि सैंज विजेता, केवि मंडी उपविजेता, चतुर्थ कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा। पांचवीं कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि घुमारवीं द्वितीय और केवि मंडी तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी नारा लेखन तीसरी कक्षा में केवि सैंज प्रथम, केवि मंडी द्वितीय, चतुर्थ कक्षा में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय, केवि घुमारवीं तृतीय, पांचवीं कक्षा में घुमारवीं प्रथम, सैंज द्वितीय, मंडी तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली में केवि मंडी प्रथम, केवि घुमारवीं द्वितीय, केवि सैंज तृतीय, समूह गान में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय, समूह नृत्य में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय और स्कीट में केवि मंडी प्रथम, केवि सैंज द्वितीय और केवि घुमारवीं तृतीय स्थान पर रहा। क्ले मॉडलिंग में तीसरी कक्षा की अर्पिता प्रथम, नियति द्वितीय, चतुर्थ कक्षा में डिंपल प्रथम, सुप्रिया द्वितीय और भावना द्वितीय, पांचवीं कक्षा में विवेक प्रथम, समीर द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें