फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार लग रहे विद्युत कटों से करसोग के 600 उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। बिजली के अघोषित कटों से महोग पंचायत के लोग बेहाल हैं। भदल पटोग और नाहविधार में तो रोजाना बिना बताए कट लगाए जा रहे हैं। वहीं लो वोल्टेज की समस्या से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों पर भी बोर्ड राहत नहीं दे रहा है। लिहाजा ग्रामीणों ने लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। आरोप है कि पुरानी बिजली की लाइनों को बदलने में बोर्ड के अधिकारी कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

गांववासियों में गोपाल कृष्ण, नवल कुमार, राजेंद्र कुमार, किशोरी लाल, उत्तम कुमार, रितु राम और देवी सिंह का कहना है कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही से लगातार कट लग रहे हैं, जिससे इन गांव के लगभग 600 उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। स्कूल के बच्चों के पेपर नजदीक आ रहे हैं, लाइट इतनी कम होती है कि बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है और उपकरण भी ठप पड़ रहे हैं। एसडीएम हितेश कुमार आजाद ने कहा कि विद्युत बोर्ड को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें