फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणापत्र में शामिल की जाएं शहर की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी नागरिक सभा ने क्षेत्र के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वह अपने घोषणा पत्रों में मंडी शहर के विभिन्न मुद्दों को शामिल करें। सभा के प्रधान ओपी कपूर ने कहा कि नागरिक सभा मंडी सदर विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों का स्वागत करती है और सफल होने की कामना करती है। उन्होंने इन प्रत्याशियों से अपेक्षा की है कि वे इस क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के हल के लिए प्रयास करेंगे। शहर में पार्किंग समस्या का स्थायी हल, विकराल हुई यातायात समस्या को हल करने के लिए बाईपास पुल, फ्लाई ओवर, सुरंग आदि का निर्माण करवाना, शहर की पुरानी सीवरेज व्यवस्था को ठीक करना व शहर के साथ लगते क्षेत्रों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाना चाहिए। उनकी अन्य मांगों में पानी और सीवरेज के रेटों को कम करवाना, नए हाउस टैक्स के बढ़े रेटों को 12 प्रतिशत से घटाकर 6 या 7 प्रतिशत करवाना, रेेलवे आरक्षण काउंटर को दोबारा बहाल करवाना, शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए एक मास्टर प्लान बनाना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिनिधि यहां पर चुनकर आएगा, उससे इन सभी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें