फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा, धरती मां का किरदार सबसे बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी स्कूल सुंदरनगर में व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास निर्माण सप्ताह के चौथे दिन बच्चों ने बेहतरीन किरदारों से भाव विभोर कर दिया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। बच्चे राधा, धरती मां, स्वामी दयानंद, परी, बेटी, पंडित, नारद मुनि, राजकुमारी तथा झांसी की रानी के किरदारों में बहुत सुंदर दिख रहे थे। राधा और धरती मां बनी बच्चियों का किरदार सबसे अधिक पसंद किया गया। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बच्चों के कार्यक्रम की बहुत सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि बच्चे भविष्य में हर क्षेत्र में कामयाब हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें