फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर से 89 मरीज ठीक होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आयुर्वेद विभाग में कार्यरत डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट की सेवा से अब तक मंडी जिला में 89 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुुुके हैं। जिले में 226 कोरोना पॉजिटिव मामलों में से अब पांच कोविड केयर सेंटर में 137 कोरोना पॉजिटिव लोगों का उपचार चल रहा है। वीरवार को 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। इनमें 6 जोगिंद्रनगर स्थित राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जबकि 4 ढांगसीधार स्थित बने कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। मंडी जिले में वर्तमान में पांच कोविड डेडिकेटिड केयर सेंटर, ढांगसीधार, जोगिंद्रनगर, थुनाग, सुंदरनगर और सिध्याणा में स्थापित किए गए हैं। यह उपचार आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर और फार्मासिस्ट के कंधों पर सौंपा गया है।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर में सेवा देने के बाद डॉक्टर और फार्मासिस्ट की टीम 14 दिन के लिए क्वारंटीन हो रही है और उसके बाद उन्हें कोविड टेस्ट के बाद घर भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को कोविड केयर सेंटर ढांगसीधार से आयुर्वेद विभाग मंडी के दो चिकित्सक व दो फार्मासिस्ट क्वारंटीन पीरियड पूरा करने पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद कार्य से मुक्त हुए। इस मौके पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. गोविंद राम शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर व जिला नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉ. सचिन शर्मा ने डॉक्टर व फार्मासिस्ट को सम्मानित किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. गोविंद राम शर्मा ने बताया कि मंडी जिला में आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर व फार्मासिस्ट की टीम जिला में चल रहे पांच कोविड केयर सेंटर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि सीएमओ हॉल में कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी लगने वाले चिकित्सकों व फार्मासिस्टों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान डॉ. संजय गुलेरिया, डॉ. राकेश प्रियरंजन सहित फार्मासिस्ट खेमराज व राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर का कहना है कि जिला के कोविड केयर सेंटर से अब तक 89 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें