मंडी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार थमते ही शराब के ठेके, बार भी बंद हो जाएंगे। 19 मई को शाम छह बजे तक ठेके बंद रहेंगे। यदि इस दौरान कोई शराब ठेका या बार खुला पाया गया तो नियमानुसार लाइसेंस रद्द हो सकता है। 23 मई को चुनावी नतीजों के दिन भी ठेके बंद रहेंगे। इसकी पुष्टि उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी मंडी प्रीतपाल सिंह ने की है। उन्होंने संबंधित कारोबारियों से अपील की है कि 19 मई तक और 23 मई को नियमानुसार शराब के ठेके और बार बंद रखें। यदि औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।