फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनारसा रेंज में जीप से देवदार की दो लाख की 66 कड़ियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए पनारसा रेंज में एक जीप से देवदार की 66 कड़ियां बरामद की हैं। मौके पर से चालक फरार होने में कामयाब हो गया। वन विभाग की टीम ने मामला पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरामद लकड़ियों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने पनारसा रेंज के अंतर्गत जवालापुर के देवखान में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। जीप से देवदार की 66 कड़ियां बरामद की हैं। सूचना है कि जीप में सवार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। वन विभाग ने देवदार की लकड़ी और जीप को कब्जे में लेकर औट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस थाना औट ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी औट ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस जांच कर रही है कि गाड़ी किसके नाम है। डीएफओ एसएस कश्यप ने कहा कि पुलिस को मामला सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन माफिया पर वन विभाग ने शिकंजा कसा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। 66 नगों को गाड़ी समेत पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें