फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगरोटू देवता मेला की निकली पहली जलेब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। तमाम उतारचढ़ाव के बीच आखिरकार जिला स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला भंगरोटू की तीन दिन बाद पहली जलेब निकली। जलेब एसडीएम धर्मेश रमोत्रा की मौजूदगी में निकली। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय नेरचौक से भंगरोटू मेला मैदान तक आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय देवी देवताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। तीन दिनों तक देवतागण लोगों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें मैराथन, वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। नगर परिषद की अध्यक्ष लता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष सरला ठाकुर, नगर परिषद की उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर, पार्षदगण, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार राजेंद्र, पंचायत समिति के अध्यक्ष अंजना रावत, जिला परिषद की सदस्य रजनी नायक, राजेंद्र, हेमपाल राणा, पंकज, प्रियंका सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें